DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोहारा में युवा एकता मंच करवा रहा 5 दिनों का क्रिकेट, हौसला बढ़ाने पहुंचे संसदीय सचिव निषाद

डौंडीलोहारा। संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद डौंडीलोहारा में युवा एकता मंच डौंडीलोहारा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संसदीय सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा इस तरह की प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों को बड़े आयोजनों के लिये तैयारी हेतु सहायता करती है, यहाँ खिलाड़ियों की नींव मजबूत होती हैं। इस दौरान श्रीमद् भागवत महापुराण भक्ति ज्ञान यज्ञ ग्राम मुजगहन एवं भुसरेंगा में भी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी कोदूराम दिल्लीवार, अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा जागृत सोनकर, महामंत्री केशव शर्मा, महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, हरि नाथ, अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी सोमेश सोरी, ऋषि बांडे , अनिल कटहरे ,धर्मेंद्र निषाद, पीलू राम साहू, रेणुका यादव, लाल सिंह टेकाम, शिवा सिन्हा, मोहन निषाद, मुकेश राजपूत, राजाराम निषाद, यशवंत निषाद ,खेम सिन्हा सहित भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page