DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय अवार्ड मिलने पर कॉलेज परिवार ने किया मंत्री अनिला का सम्मान

डौंडीलोहारा। महिला एवं बाल विकास मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डौंडीलोहारा अनिला भेड़िया को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांग जनों के कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों के सम्मानित किए जाने पर शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा के प्राचार्य राजू लाल कोसरे व उनके स्टाफ व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष प्रकाश शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ व हार पहनाकर बधाई प्रेषित किया गया। साथ ही महाविद्यालय के सौंदर्यकरण हेतु महाविद्यालय में क्यारी निर्माण के लिए आवेदन पत्र मंत्री को दिया गया। स्वर्गीय रविंद्र भेड़िया की स्मृति में दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए वाटर कूलर बनाने के लिए मांग भी महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मंत्री के पास रखा गया।

You cannot copy content of this page