DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Big News-दल्ली के बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर फरार मेटाडोर का चालक बालोद में हुआ गिरफ्तार , बेशर्मी ऐसी कि लोग घायल की मदद के बजाय खड़े होकर वीडियो बनाते रहे

बालोद/दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा से चिखलाकसा मार्ग पर गार्डर के पास आज शाम 4:30 से 5:00 के बीच एक सड़क हादसे में कारू टोला के रहने वाले युवक नरेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। युवक सहित दो महिला एक ही बाइक में सवार होकर दल्ली राजहरा बाजार से अपने घर मानपुर रोड के गांव कारू टोला जा रहे थे।

इस दौरान पीछे से ही दल्ली राजहरा से बालोद की ओर जा रही स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 04 एमडी 1075 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटनास्थल पर युवक की मौत हो गई थी। वही अन्य दो महिला घायल थे। जिन का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना के बाद फरार स्वराज माजदा के चालक को गाड़ी सहित बालोद में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को बीएसपी के अस्पताल में रखवाया गया है।

पीएम कल हो पाएगा। वही पकड़ा गया स्वराज माजदा दल्ली के ही एक भगवती ट्रांसपोर्टर की बताई जा रही है। इस घटना में बेशर्मी की हद देखने को मिली। घायल काफी देर तक सड़क पर पड़े हुए थे। मृतक की लाश खून से लथपथ थी और लोग हैं कि घायलों की समय पर मदद करने के बजाय खड़े होकर तो कहीं राहगीर तक भी गाड़ियों से गुजरते हुए उनकी वीडियो बना रहे थे।

You cannot copy content of this page