DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा महोत्सव के लिए पंजीयन 10 दिसंबर से

बालोद/गुंडरदेही। विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव 2021-22 के लिए प्रतिभागी 15 दिसंबर तक पंजीयन करा सकते हैं, उक्त आयोजन ब्लॉक स्तर पर शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय डुंण्डेरा में 17.12. 2021 को आयोजित की जाएगी, प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित की जाएगी। प्रथम वर्ग 15 से 40 वर्ष एवं द्वितीय वर्ष 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। विकासखंड गुंडरदेही पंजीयन के लिए विकास खंड कार्यालय के बीआरसी भवन में योगेंद्र यादव ,पारसमणि ,शिव शंकर ,उमेश निर्मल ,9907848278 पर संपर्क किया जा सकता है। सांस्कृतिक विधा के तहत आयोजित कार्यक्रम लोक नृत्य ,लोकगीत ,एकांकी नाटक शास्त्री गायन ,सितार वादन बांसुरी ,तबला ,वीणा ,हारमोनियम, गिटार,मृदंग पारंपरिक एवं अन्य गतिविधियों के तहत सुआ नित्य, पंथी ,कर्मा नाचा,सरहुल,राउत नाचा, चित्रकला , निबंध ,वादविवाद, प्रतियोगिता एवं 16 दिसंबर को खो खो ,कबडडी, फुगड़ी, भोर,गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा प्रतिभागी पंजीयन के लिए आपने साथ आधार कार्ड व बैंक पासबुक के फोटो कॉपी और फोटो लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उमेश निर्मल कार्यक्रम प्रभारी जिला बालोद
से 9617897764 में संपर्क कर सकते है।

You cannot copy content of this page