मोहला-भारत स्काउट एवं गाइड संघ मोहला-मानपुर द्वारा 01दिसम्बर 21को बीआरसी भवन मोहला में विश्व एड्स दिवस व तारूण्य वार्ता -कार्यशाला का आयोजन वीरेन्द्रपाल लाडेशवर (सचिव स्काउट)के नेतृत्व में आयोजित की गई ।जिसमें 22 स्काउटर व 15 गाइडर शिक्षक /शिक्षिकाये सम्मिलित हुये। कार्यक्रम का संचालन संजय देवांगन व किशोर कुमार आनेन्द्र द्वारा किया गया।तारूण्य वार्ता विषय पर टीम वार विमर्श कर संध्या सिंह,जिज्ञासा विश्वकर्मा,भानुजा सरवैया,सिम्मी दौडियाा,राजेश परिहार,राजेश उपाध्याय,कृष्णा राम साहू व विक्रम नाना आयसपुरे ने परिचर्चा में भाग लिया।
कार्यशाला को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहला ,राजेन्द्र देवांगन ने संबोधित करते हुए स्काउट संघ मोहला-मानपुर द्वारा बेहतर कार्य करने पर आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थीयो के सर्वांगीण विकास को लक्ष्य बना प्रत्येक विद्यार्थी में निहित प्रतिभा को निखारने व उन्हें योग्य नागरिक बनाने में शिक्षको की भूमिका की सराहना कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
कार्यशाला में जिला संघ राजनांदगाँव से मयुख श्रीवास्तव,विनोद हथेल देवेन्द्र अंबादे व विजय टेम्भुरकर का मार्गदर्शन रहा।
कार्यशाला के सफल आयोजन पर जिला शिक्षा अधिकारी एच आर सोम ,सतीश ब्यौहरे व एन के निरापूरे ,विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी -मानपुर ने हर्ष व्यक्त किया।
मोहला में स्काउटर एवं गाइडर “तारूण्य वार्ता”कार्यशाला संपन्न
