DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एटीएम में चोरी के प्रयास करने वाले दो आरोपियों का पुलिस ने जारी किया नया फुटेज, चेहरा पहचान सूचना देने की अपील

बालोद। ग्राम दुधली स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा के एटीएम में 16 नवंबर को हुए चोरी के प्रयास के मामले में लगभग 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। बालोद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। फुटेज के अनुसार एक युवती और एक युवक एटीएम का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश कर मशीन को खोलने का प्रयास भी कर रहे हैं। जिसके बाद असफल होने पर दोनों वहां से भाग निकले हैं। इस फुटेज के आधार पर अब तक आगे कोई सुराग सामने नहीं आए हैं। बालोद पुलिस व साइबर सेल के द्वारा एक तस्वीर जारी किया गया है। जिसमें एटीएम में घुसे हुए दोनों युवक और युवती का चेहरा भी नजर आ रहा है। पुलिस ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया में शेयर कर लोगों से पहचानने और इनके बारे में सूचना मिलने पर जानकारी देने की अपील भी की है। संदेहियों की पहचान होने पर कोई भी व्यक्ति बालोद थाना के नंबर 9479192038 व साइबर सेल बालोद के नंबर 9479193775 पर सूचना दे सकते हैं। बता दें कि पूर्व में जो फोटो सामने आया था उस फुटेज में चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था। लेकिन नए फुटेज के जरिए पुलिस ने संदेहियों की तस्वीर सार्वजनिक की है। ताकि उनकी पहचान व सुराग तलाशने में आसानी हो।

गांव के दुकानदारों में दहशत, पंचायत प्रतिनिधि भी चिंतित

तो वहीं चोरी के इस प्रयास से दुधली मालीघोरी के व्यापारियों और लोगों में भी दहशत का माहौल है। लोग सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने लगे हैं। वही पंचायत प्रशासन भी चिंतित है कि आखिर आने वाले दिनों में इस तरह की घटनाओं को कैसे रोका जा सकेगा। क्योंकि दुधली मालोघोरी प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। आसपास के कई गांव के लोग यहां आते हैं। ऐसे में एक सरकारी बैंक के एटीएम में चोरी के प्रयास से सुरक्षा की सेंध लग चुकी है। सीसीटीवी फुटेज होने के बाद इस तरह बेखौफ होकर 2 लोग एटीएम में चोरी करने के लिए घुसे थे। ये जोड़ी कौन है कहां की है कुछ पता नहीं चल पाया। फुटेज को अगर ध्यान से देखें तो युवती मामले में मास्टरमाइंड लग रही है। जो पहले शटर तोड़ रही है फिर युवक के साथ आकर मशीन खोलने का प्रयास कर रही है। घटना 16 नवंबर की रात और सुबह होने के बीच 3:30 से 4 बजे के बीच हुई है। शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पर बालोद पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। अज्ञात आरोपियों का पता नहीं चल पाया।

संबंधित खबर

You cannot copy content of this page