DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब मरवाही में चुनाव का मोर्चा संभालने पहुंच गई बालोद विधायक संगीता सिन्हा फिर क्या हुआ देखिए यह खबर

बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक का संगीता सिन्हा इन दिनों मरवाही उपचुनाव में भी अपनी अहम भूमिका निभाती नजर आ रही है। वहां वह नुक्कड़ सभा तक ले रही है तो बूथ में जा जाकर मीटिंग भी ले रही है और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से कर रही है।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के साथ भी वह चुनाव प्रचार में दौरा कर रही है। अपने बीच विधायक संगीता सिन्हा को पाकर वहां के मतदाता भी उत्साहित नजर आ रहे हैं और उनकी बातों को ध्यान से सुन कर समर्थन देने की बातें कह रहे हैं। कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को संगीता सिन्हा नुक्कड़ सभा में लोगों को बता रही हैं तो वही विधायक संगीता सिन्हा द्वारा इस तरह मरवाही की गलियों में घूम कर प्रचार किए जाने से महिलाएं भी खुद को उत्साहित महसूस कर रही हैं। तो वह नारी शक्ति व नारी प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने के लिए भी एक पहल की जा रही है। उनके साथ महिलाओं की टीम भी प्रचार में जुटी हुई है। नुक्कड़ सभा में विधायक संगीता सिन्हा के साथ-साथ गुरूर के युवा नेता सुमित राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय नेता कार्यकर्ता भी डटे हुए हैं। ताकि वहां कांग्रेस की जीत हासिल हो सके।

You cannot copy content of this page