DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाया, लोहारा नपं अध्यक्ष ने गौमाता को खिचड़ी खिलाई

डौंडीलोहारा। लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने गौ माता की पूजा अर्चना कर खिचड़ी खिलाई गौठान में परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना के साथ गोवर्धन पूजा की गई। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा किया गया और नगर के समस्त माताओं बहनों सभी नागरिकों और पूरे नगर पंचायत परिवार को गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की बधाई दी गई ।छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मणि कंचन गोबर खरीदी केंद्र में गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर के निर्देश के निर्देश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान और सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन सभी नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं स्वच्छता कर्मियों स्वच्छता दीदियों और कमांडो मित्र के उपस्थिति में किया गया तत्पश्चात गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता की पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथि द्वारा खिचड़ी खिलाई गई। इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक महेंद्र साहू पंकज चंद्राकर भानु पटेल स्वच्छता प्रभारी रामगुलाल सिन्हा राजस्व निरीक्षक राम यश पटेल पेयजल प्रभारी ईश्वर ठाकुर सुभाष श्रीवास्तव महेंद्र बघेल नरेंद्र ठाकुर महिला समूह की समस्त बहने और नगर पंचायत स्टॉप उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page