DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- जब पुलिस वाले ने ही खोल दी कोविड-19 अस्पताल बालोद की पोल?वाट्सएप ग्रुप में गन्दे आरओ वाटर की फोटो डालकर कहा सफाई के नाम पर दाग,,,

बालोद। कुछ दिन पहले पाकुरभाट के होम आइसोलेशन सेंटर में खाना ठीक से ना मिलने तो गंदगी की लेकर कई तस्वीरें वायरल हो रही थी। जहां अब व्यवस्था सुधरने की बातें कही जा रही है। तो अब नया मामला बालोद कोविड-19 अस्पताल का वायरल हो रहा है। आज जब सुबह लोगों ने वाट्सएप ग्रुप देखा तो एक पोस्ट देखकर लोग हैरान रह गए। गुरुर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नंदकिशोर सिन्हा द्वारा ही यह मैसेज डाला गया है। जिसमें उन्होंने अस्पताल के आर ओ में गंदे पानी होने की शिकायत की है। बताया है कि मैं खुद यहां भर्ती हूं और यहां ऐसी बदहाली है। इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है लेकिन इस वायरल पोस्ट से पुलिस द्वारा ही अस्पताल प्रबंधन की पोल खुलती नजर आ रही है।

आप भी देखें आखिर क्या लिखा है इस पोस्ट में

वायरल पोस्ट

You cannot copy content of this page