DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा मंडल डौण्डीलोहारा ने किया स्वास्थ्यकर्मियों का अभिनंदन, प्रथम बैठक में बनी चुनावी रणनीति

बालोद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालनी राजपूत, जिलाध्यक्ष दीपा साहू के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा मंडल डौण्डी लोहारा की प्रथम कार्यसमिति बैठक हुई। जहां बैठक के साथ देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर लोहारा के स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल पहुंचकर सम्मानित भी किया गया। महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शालनी राजपूत की मुख्य आतिथ्य में, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक के विशेष आतिथ्य तथा मंडल अध्यक्ष पायल सोनी के अध्यक्षता में उक्त बैठक आहूत की गई।

इस बैठक में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कांकेर जिला प्रभारी देवेन्द्र जायसवाल ,जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ,जिला मंत्री संजय दुबे,जयेश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर, कुसुम शर्मा, मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा, मंडल महामंत्री दारा सिंह भौसार्य , मंडल उपाध्यक्ष लता गुप्ता, जिला मंत्री सुभद्रा टांडेकर, मीनू ठाकुर ,आरती संचेती उपस्थित रहे।

बैठक -गोड़वाना भवन डौण्डी लोहारा में हुआ। बैठक में आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए रणनीति भी तैयार की गई है। जिसमें महिला मोर्चा की भूमिका पर भी विचार विमर्श किया गया।

You cannot copy content of this page