DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देश का नंबर वन मुख्यमंत्री बनने पर बालोद जिले से दो विधायक सहित कांग्रेसी पहुंचे सीएम को बधाई देने, स्मृति चिन्ह किया भेंट

बालोद। विगत दिनों एक सर्वे के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पूरे देश में नंबर वन स्थान दिया गया है। उनकी नीतियों व कार्य शैलियों को सराहा गया है। इस उपलब्धि के लिए बालोद जिले से दो विधायक सहित कांग्रेसियों का एक दल सीएम निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री को इस उपलब्धि पर बधाई दी गई साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद व संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रायपुर निवासी में सौजन्य मुलाकात कर देश का नंबर 1 मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी एवं बांस से बनी कलाकृति त्रिपुरा का मुख्यमंत्री को भेंट किये। खाद्य मंत्री माननीय अमरजीत भगत से भी सौजन्य मुलाकात कर नवीन धान खरीदी केंद्र के प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति प्रदान करने के लिए निवेदन किए। इस दौरान बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा , पूर्व जिला अध्यक्ष बालोद कृष्णा दुबे , पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद संजय चंद्राकर, काशी निषाद ,प्रमोद दुबे एवं कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page