हायर सेकेंडरी स्कूलों में एप और प्रोजेक्टर के जरिए होगी डिजिटल पढ़ाई , प्रशिक्षण देने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति, विवेक धुर्वे को भी मिली नई जिम्मेदारी



बालोद। राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद व एडूसेट के संयुक्त प्रयास से हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में आने वाले दिनों में डिजिटल तरीके से पढ़ाई होगी। इसके लिए एप और प्रोजेक्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। जो पाठ्यक्रम बच्चों को कठिन लगता है उन्हें नए तरीकों से पढ़ाया जाएगा। ब्लैक बोर्ड का चलन लगभग खत्म हो जाएगा और बच्चे नई तकनीक से शिक्षा ग्रहण करेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है और संबंधित शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। राज्य स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजन हो गया है ।अब राज्य में प्रशिक्षण लेने वाले जिले के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके लिए एडूसेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। बालोद ब्लॉक में भी तीन लोगों को इसकी जिम्मेदारी दी गई। जिसमें सांकरा ज हायर सेकेंडरी स्कूल के व्याख्याता विवेक धुर्वे भी इसके लिए चयनित किए गए हैं। जिन्हें ट्रेनिंग दी गई है। बालोद जिले में हर ब्लॉक से 3, जिले से 14 और छत्तीसगढ़ में कुल 480 शिक्षको की टीमें तैयार की जा रही है। जो पूरे शिक्षको को ट्रेनिंग देंगे। इसी क्रम में विवेक धुर्वे (व्याख्याता) को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़, रायपुर में आयोजित आई सी टी प्रशिक्षण तथा एडूसेट कोर्डिनेटर्स के उन्मुखीकरण का संयुक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्हें बालोद के विकासखंड स्रोत व्यक्ति की जिम्मेदारी सौपी गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़, रायपुर में आयोजित आई सी टी प्रशिक्षण तथा एडूसेट कोर्डिनेटरो के उन्मुखीकरण का संयुक्त कार्यक्रम का 20 अक्टूबर से 13 नवंबर 2021 तक पृथक-प्रथक समूह में, प्रत्येक समूह के लिए 02 दिवसीय आई सी टी प्रशिक्षण तथा एडूसेट कोर्डिनेटरो के उन्मुखीकरण का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित हो रहा है ।उक्त कार्यक्रम में प्रथम बैच 20 से 21 अक्टूबर तक संचालित हुई जिसमें बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर,मुंगेली जिलो से व्याख्याता लोगो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसमें बालोद जिले के बालोद ब्लॉक के विवेक धुर्वे व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और उस प्रशिक्षण में नई-नई तकनीकों को सिखाया गया।

जिसमें मोबाइल व लैपटॉप, कंप्यूटर के माध्यम से शिक्षा में कैसे नवाचार करे,बहुत से मोबाईल एप्लिकेशन के द्वारा कैसे शिक्षा को और रोचकपूर्ण बनाए सिखाया गया। कार्यक्रम प्रभारी दीपंकर भौमिक ने बहुत सी बातों को शिक्षको के सामने बारीकिया से समझाया । अन्य ट्रेनर गौरव वर्मा, कल्याणी पवार, राजेश चंदानी,सौरव मोहंती, कमला राजपाल, अमिताभ आनंद,परविंदर कौर ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़, रायपुर में आयोजित आई सी टी प्रशिक्षण तथा एडूसेट प्रशिक्षण को संपन्न किया व सभी जिलों के शिक्षको को प्रशिक्षित किया। और समापन डायरेक्टर एस सी ई आर टी और स्टेटर रिसोर्स पर्सन राजेश सिंह राणा ने सभी प्रशिक्षित जिलो के विकासखंड स्रोत व्यक्ति शिक्षको को उद्धबोधन किया और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में बताया।

You cannot copy content of this page