भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल के नेतृत्व में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर वैक्सीनेशन में लगे 50 स्वास्थ्य कर्मियों का किया अभिनंदन



बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष कमलेश वाधवानी के नेतृत्व में 50 वैक्सीनेशन में सेवा देने वाले का साल श्रीफलमाला और तिलक लगाकर 100 करोड़ वैक्सीनेशन में अपनी सफल सहभागिता देने के लिए बालोद के स्वास्थ्य कर्मियों का अभिनंदन किया गया।अनुष्का शर्मा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली बनाकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से मोदी जी को,टीकाकरण में अपनी सेवा दे रहे हैं लोगो को बधाई दी गई।


कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला अफजाई करने के लिए गीतिका श्रीवास ने गीत की भी प्रस्तुति दी। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल ने अपने विवेक से जो नरेंद्र मोदी के प्रयासों से उनकी सोच से और टीकाकरण में सेवा दे रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की अथक मेहनत से गत दिनों 100 करोड़ वैक्सीनेशन इस देश में हुआ उस गौरवपूर्ण क्षण को और गौरवान्वित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि यह हमारे प्रदेश के लिए हमारे राज्य के लिए गौरव की बात है कि 100 करोड़ वैक्सीनेशन करने वाला भारत सबसे पहला राज्य बना है और सबसे बड़ी बात है कि इस पूरे देश में वैक्सीनेशन मुफ्त में हो रहा है
इस अवसर पर कमलेश वाधवानी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पहले भी वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने को लेकर पूरे बालोद शहर में रंगोली प्रतियोगिता कराई थी। लगातार हम वैक्सीनेशन के लिए गंभीर रहे। इसी का परिणाम है कि आज बालोद ब्लाक में पूर्ण वैक्सीनेशन हो गया है। यह भी हमारे लिए गौरव की बात है। मैं इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देता हूं उनका अभिनंदन करता हूं और खास करके मोदी जी का अभिनंदन करता हूं। जिन्होंने देश को सुरक्षित रखने के लिए देश की जनता की रक्षा करने के लिए इस काम को अपने हाथों में लिया और आज हम तीसरी लहर से सुरक्षित हैं उसका प्रमुख कारण यह वैक्सीनेशन है।
इस कार्यक्रम में 50 स्वास्थ्य कर्मियों वैक्सीनेशन में लगे लोगों का एवं कुछ मितानिनो का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पुर्व जिलाध्यक्ष अमित चोपड़ा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा,शहर मंडल के प्रभारी संजय साहू,सहप्रभारी संदीप सिन्हा,भाजपा भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कमलेश वाधवानी,युवा नेता अजय बाफना जिला पदाधिकारी एकांत पवार,जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष माधवानी,रौनक कत्याल,भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल बालोद से विराट राजपूत,अवनीत भाटिया, खममन साहू,जागेश्वर ढीमर,यश जैन,समर राजपूत,तुषार ढीमर,हिमांशु सालुंखे,प्रवीण साहू,धीरज माधवानी,टिकेंद्र कतलाम,तिलोक राजपुत,विकास साहू,कन्या शक्ति संयोजिका श्रीमती पूजा साहू कुमारी काजल यादव,प्रियंका यादव एवं इस पूरे कार्यक्रम में युवा मोर्चा ने ही अपनी सहभागिता दी।

You cannot copy content of this page