DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का दो दिवसीय “सर्वोदय संकल्प शिविर” बालोद में संपन्न, कांग्रेसियों ने जाना कांग्रेस का आजादी में क्या था रोल

बालोद। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला बालोद के तत्वाधान में दिल्लीवार कुर्मी भवन बालोद में दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रशिक्षण देने हेतु राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व एआईसीसी के सचिव हर्षवर्धन सपकाल व प्रदेश प्रभारी राजकुमार किराडू का आगमन हुआ।

प्रशिक्षण में गांधी जी के विचार पंचायती राज भारत का संविधान, विकास क्या है और कांग्रेसजनों का देश की आजादी और विकास में क्या योगदान रहा, आज के मौजूदा राजनितिक परिस्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। दो दिवसीय शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा चन्द्रप्रभा सुधाकर पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे, केदार देवांगन, संजय चन्द्राकर, जागृत सोनकर, सुचित्रा साहू, बसंती दुग्गा, लोकेश्वरी साहू, विद्या शर्मा, पुनीत सेन, लता साहू, आदित्य दुबे, गोलू पटेल. दिनेश साहू, प्रमोद दुबे, पिमन लाल साहू, चन्द्रेश हिरवानी, गोपाल प्रजापति, राजा राम तारम, टीकम सिंह नेताम, यशराम राणा, माधव गिरी गोस्वामी, राकेश उइके, दीनाराम चेलक रोहित सागर, लक्ष्मण देशलहरा, भूपेश नायक, पुष्पेन्द्र तिवारी, चितेश साहू उमेन्द्र सिंह गावडे, गोपी हिरवानी, गुलाब जैन, ओमप्रकाश गजेन्द्र, गिरिश चन्द्राकर, रीता सोनी, चिदाकाश आर्य, उषा नेताम, धनेश्वरी साहू, चमेली साहू, दीप्ति शर्मा, ज्योति शर्मा एवं पंचायती राज व नगरीय निकाय के सदस्यगण व कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक रवि प्रकाश यादव संभागीय समन्वयक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन थे।

You cannot copy content of this page