सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मध्य जोन के प्रभारी नियुक्त



दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के मध्य जोन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई द्वारा जारी नियुक्ति आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय बतौर प्रभारी आगामी दिनों में उत्तरप्रदेश पहुँचकर वहां होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की कमान संभालेंगे और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को चार्ज करेंगे। दल्ली के संतोष पांडेय ने प्रभारी नियुक्त किये जाने पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है और कहा कि पार्टी ने मुझपर विश्वास जता कर मुझे उत्तरप्रदेश के मध्य जोन का प्रभारी नियुक्त किया है,मैं पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
उक्त नियुक्ति पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,जिला कांग्रेस महामंत्री रत्तीराम कोसमा,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश साहू,जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव परितोष हंसपाल, एल्डरमैन ममता पांडेय,प्रमोद तिवारी,केव्ही अब्राहम,जगदीश श्रीवास,ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता जेबा कुरैशी, विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष जोश कोशी,जावेद खान,सी चंद्रहास सहित सभी पार्षदों और कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page