नवनिर्मित कॉलोनी में रासेयो ने चलाया स्वच्छता अभियान



बालोद। भारत सरकार व युवा खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार एवं जिला संगठक रासेयो डॉ लीना साहू के निर्देशन में शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवको द्वारा बुधवार को डौंडी लोहारा के नवनिर्मित कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें कालोनी के आस पास की सफाई व काटेदार पौधो को हटाया गया। स्वच्छता अभियान मे महाविद्यालय के प्राचार्य आर एल कोसरे व रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी के आर भुआर्य ने सभी स्वयंसेवको का मार्ग दर्शन किया।

रासेयो के दलनायक धनेश्वर साहू ने बताया की महाविद्यालय में नए सत्र लगने के बाद से रासेयो में नवप्रवेशित स्वयं सेवको द्वारा प्रथम परियोजना कार्य किया गया। जिसमें सभी का कार्य सराहनीय रहा। पुराने स्वयंसेवको द्वारा भी नए बच्चो को पूर्ण सहयोग व मार्ग दर्शन मिल व रासेयो के बारे में भी नए बच्चों को जानकारी दिया गया। कार्य में मनिषा राणा, श्वेता, रविना, टिकेश्वरी, कोमल दुर्गेश अंजली, धनेश्वर साहू , देव, चिकू, मनीषा निषाद, उमेश्वरी,योगेन्द्र, भवेश, पूनम, म्मयुटी, ममता, अलका, भुनेश, व स्वयं सेवको का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

You cannot copy content of this page