DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हरदेलाल में आस्था की भीड़- इस बार 390 मनोकामना के घोड़े चढ़े,विधायक कुंवर निषाद भी पहुंचे मिट्टी का घोड़ा चढ़ाने, देखिये मन्दिर विकास को लेकर क्या हुई घोषणा

बालोद। ग्राम घीना व डेंगरापार के बीच स्थित हरदे लाल मंदिर में मंगलवार की रात 8 से 9 बजे तक मनोकामना रूपी मिट्टी के घोड़े चढ़ते रहे। यहां के हरदे लाल मंदिर में देव दशहरा पर इस तरह से घोड़े चढ़ाने का अनूठा रिवाज है। स्वयं विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद भी यहां घोड़ा चढ़ाने के लिए पहुंचे थे। तो साथ ही उन्होंने मंचीय आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर यहां की विकास को लेकर भी घोषणाएं की पर्यटन स्थल को लेकर उनका प्रयास जारी है।

तो साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में रोशनी के इंतजाम के लिए 5 लाख के सोलर लाइट लगवाने की भी घोषणा की। तो गांव में भी स्ट्रीट लाइट के लिए घोषणा की। ग्रामीणों के द्वारा सिंचाई को लेकर भी समस्या रखी गई। जिसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग से को हल करवाने का आश्वासन दिया है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां घोड़ा चढ़ाने के लिए पहुंचे थे। इस बार रिकॉर्ड तोड़ घोड़ा चढ़ाया गया।

अब तक इतने ज्यादा घोड़ा नहीं चढ़े थे ।गांव के उपसरपंच गौकरण देवदास ने बताया कि पहली बार 390 घोड़े चढ़े हैं। पहले आंकड़ा 300 या 350 तक जा पाता था लेकिन पहली बार इतनी ज्यादा घोड़े चढ़े।

लोग दूर-दूर से यहां आए थे ।पहली बार मेले में भी काफी भीड़ दिखी जो बताती है कि इस स्थल की ख्याति काफी फैल चुकी है और लोग मनोकामना पूरा होने पर मिट्टी के घोड़े चढ़ाने के लिए आते हैं।

ज्ञात हो कि हरदेलाल को लोग एक चमत्कारी मानते थे और उन्हीं की याद में यहां मंदिर बनाया गया है जहां उनकी मूर्ति भी स्थापित है और जहां लोग मन्नते मांगते हैं और मनोकामना पूरा होने पर इस तरह नवरात्रि के बाद आने वाले मंगलवार को आयोजित देव दशहसरा में घोड़ा चढ़ाने के लिए आते हैं।

आसपास के गांव से डांग डोरी के साथ रैली निकाली जाती है। बाजे गाजे के साथ भक्त पहुंचते हैं और पूजा-अर्चना होती है। नारियल चढ़ाने के लिए भी जहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। देर रात तक यहां घोड़ा चढ़ाने का सिलसिला चलता रहा।

यह भी रहे मौजूद

वही आयोजन स्थल पर कला मंच एवं शेड निर्माण का लोकार्पण भी हुआ। जिसके मुख्य अतिथि विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद थे। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने की।

विशेष अतिथि के रुप में जनपद पंचायत डौंडी लोहारा के अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गिरीश चंद्राकर, जनपद सदस्य फिरन्ता उइके, इंदरमन देशमुख जोन प्रभारी सुरेगांव, सेक्टर प्रभारी खिलु कोठारी व सरपंच डेंगरापार लता बाई रावटे थे।

मंदिर प्रांगण में हरदेलाल की पूजा अर्चना के साथ गड़इनडीह के बालिकाओं द्वारा जस गीत की झांकी सहित प्रस्तुति भी दी गई।

You cannot copy content of this page