DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महंगाई में शतक पार पर युवा कांग्रेस का मोदी के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन,देखिए तस्वीरें कैसे क्रिकेट का बल्ला लेकर पोस्टर चिपकाए पेट्रोल पंप में पहुंचे कार्यकर्ता

बालोद।बुधवार को बालोद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनोद टावरी के नेतृत्व में विधानसभा व ब्लॉक शहर के द्वारा केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार कि विफलताओं के कारण देश मे लगातार पेट्रोल, डीजल, व रसोई गैस के बढ़ती कीमतो के कारण बालोद युवा कांग्रेस के द्वारा पेट्रोल पंप में जाकर नरेंद्र मोदी के द्वारा शतक पार करने पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, विधानसभा अध्यक्ष विनोद टावरी, शहर अध्यक्ष साजन पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप साहू, जिला उपाध्यक्ष दानेश्वर साहू,गजेंद्र ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष डौंडी,आदित्य दुबे जिला महासचिव, देवेन्द्र कुमार साहू विधानसभा उपाध्यक्ष बालोद रामखिलावन, हिमांशु सिन्हा, भोजेन्द्र साहू, आबिद मलिक, शानू पाल,डामेंद्र साहू, वेनुप्रकास, राजेन्द्र सिन्हा, चंद्रशेखर, करण, सर्फराज़ चौहान, यश परचानी,शावेज कीर्ति,लेखराज, गजेंद्र हुकुम,राहुल निषाद, अंचल साहू लोकेंद्र, धर्मेन्द्र सेन,खिलावन,पंकज,रियाज खान,मंगल पटेल,अनीश खान,अनिल सोनी,अवधेश राजपूत, पेवेंद्र साहू,हुकुम ठाकुर,एवं अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकता मौजूद थे। इस प्रदर्शन के दौरान बकायदा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता क्रिकेट का बल्ला लिए सीने में मोदी का पोस्टर चिपकाए प्रदर्शन कर रहे थे व महंगाई में शतक पार करने पर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी किए।

You cannot copy content of this page