DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुग्गाबाहरा में आदिवासी संस्कृति की छटा,जब पूर्व विधायक भैयाराम के स्वागत में थिरकी युवतियां

क्रिकेट के समापन में पहुंचे थे श्री सिन्हा, विजेता टीम को आर्थिक मदद की भी घोषणा

गुरुर। गुरुर ब्लाक के ग्राम दुग्गाबाहरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा पहुंचे। जब पूर्व विधायक सिन्हा गांव में अतिथि के रुप में पहुंचे तो उनका आत्मीयता के साथ बाजे गाजे व आदिवासी नृत्य करते हुए गांव की युवतियों व ग्रामीणों ने स्वागत सम्मान किया।

जिसके बाद उन्होंने मंच पर खिलाड़ियों को संबोधित किया व उनका हौसला अफजाई किया। साथ ही उन्होंने विजेता टीम प्रथम, द्वितीय, तृतीय को विधायक जनसंपर्क निधि से ₹8000 दिलवाने की घोषणा भी की। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरूर, दूसरा कोलिहामार व तीसरा स्थान हथौद की टीम रही। इस दौरान महामंत्री सादिक अली, विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू, नौशाद कुरैशी, जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुव सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page