DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवरी बंगला और टिकरी में हुआ दशहरा का आयोजन, विधायक ने दर्शकों को पर्व से प्रेरणा लेने कहा

बालोद। संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद देवरी बंगला बजरंग चौक एवं ग्राम टिकरी अर्जुंदा में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान संसदीय सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा दशहरा का महापर्व मनुष्य को अधर्म, अहंकार और असत्य का परित्याग कर धर्म, विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शिक्षा देने वाला पर्व है।आप सभी क्षेत्रवासियों को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ।


इस उत्सव में शिरोमणि तिवारी जी, जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, पोषण बनपेला उपाध्यक्ष, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, जीवन कश्यप पूर्व अध्यक्ष, संजीव चौधरी महामंत्री, दुर्गा ठाकुर, बरसन निषाद विधायक प्रतिनिधि, केशव शर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, आहिल्या चुरेंद्र सरपंच टिकरी, डोमेश्वरी मंडावी सरपंच देवरी बंगला, मुरली प्रसाद देशमुख, जामनत देशमुख,इंदर मन देशमुख, भूषण मारकंडे, डोमेंद्र मंडावी , लाल सिंह ठाकुर, बीएस ठाकुर ,आयोजक समिति के समस्त पदाधिकारी, ग्राम टिकरी, ग्राम देवरी बंगला के समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page