DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

झलमला में भाजयुमो ने निकाली प्रदेश सरकार के पुतले की शवयात्रा, पुतला जलाकर नहावन भी किए, इधर जय स्तंभ चौक में श्रद्धांजलि

बालोद। भाजपा युवा मोर्चा ने भूपेश बघेल के पुतले की शव यात्रा निकाली व झलमला से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी के साथ अंतिम संस्कार दहन किया। उक्त प्रदर्शन पत्थलगांव मामले पर हुआ। छत्तीसगढ़ जशपुर जिला के पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन में तस्करों के एक वाहन से रौंद कर एक की मौत हो गई तथा बड़ी संख्या में लोग घायल हुए है। भाजपा युवा मोर्चा जिला बालोद ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुतले की शव यात्रा झलमला से कलेक्ट्रेट सड़क तक निकालकर अंतिम संस्कार किया।

जिसके बाद नहावन के साथ मौन सभा का आयोजन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता की उपेक्षा किया है।

अपना असंवेदनशीलता का परिचय देते मृत परिवार को किसी भी प्रकार के राहत नही दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने प्रदेश सरकार से मृत परिवार को 1करोड़ और प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50 लाख देने की मांग की। आरोप लगाया कि अभी तक प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता ने पूरे प्रदेश की जनता को शर्मसार किया है। कांग्रेस को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम में नरेश साहू, राजीव शर्मा, दानवीर साहू, प्रेम साहू, जितेंद्र साहू, खिलेश्वरी साहू, कृतिका साहू, बीरेंद्र साहू, दानेश्वर मिश्रा, पूनम साहू, मोहनी देवांगन, खेमलाल देवांगन, विकास जैन, संजय साहू, एकांत पंवार, संदीप साहू, पंकज चौधरी, रौनक कत्याल, प्रवीण सारडा, संजय शर्मा, पार्थ साहू, श्रीकांत वर्मा, कांशी सोनकर, संजीव सिंह, संजीव मानकर, मितेश साहू, नेमलाल यादव, विश्वजीत तिवारी, देवेंद्र, निखिल अग्रवाल, कुलदीप यादव, पुष्पजीत बैस, आकाश बोरकर, लोकेश पटेल, किशोर पटेल, राजकुमार गुप्ता, महेंद्र सिंह, दमनदीप सिंह, जयंत साहू, धनेंद्र साहू, नीतीश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकताओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतले की शव यात्रा निकाल दहन किया।

इधर जय स्तंभ चौक में श्रद्धांजलि

इधर भाजपाइयों ने बालोद के जय स्तंभ चौक पर शनिवार की शाम को श्रद्धांजलि भी दी। आरोप लगाया गया कि प्रदेश सरकार के लचीली प्रशासनिक व्यवस्था चरमराने के कारण यह घटना घटी है। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद ने कैंडल मार्च निकालकर शहर के जय स्तंभ चौक पर मृत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। घायलों की सलामती हेतू ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा मे भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव, जिला मंत्री शरद ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, पार्षद कमलेश सोनी, मंडल महामंत्री संतोष कौशिक, रिंकू शर्मा, पार्षद लेखराज शाहिरो, शशिकांत साहू, रामदयाल बघेल, राजेंद्र कानेकर, गणेश साव, नितेश वर्मा, लोकेश साहू, दुष्यंत गर्ग, आनंद ढीमर संदीप सिन्हा, बंटी बाफना , एकांत पवार, मन्नू झोरी सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे। प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने प्रदेश सरकार से मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए व घायलों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की।

You cannot copy content of this page