DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रंगीन आतिशबाजी और मलखम अखाड़े के साथ मना राज दशहरा, देखने जुटी भीड़

बालोद। शहर के सरदार पटेल मैदान में राज दशहरा का आयोजन किया गया। कोरोना काल में एक बड़े अंतराल के बाद इस तरह के आयोजन में भीड़ देखने को मिली। तो वही उत्साह पूर्वक लोगों ने दशहरा मनाया।

रात में समिति के द्वारा रंगीन आतिशबाजी का इंतजाम किया गया था तो साथ ही स्थानीय व्यायाम शाला के खिलाड़ियों द्वारा अखाड़ा का अद्भुत प्रदर्शन किया गया।

जो आकर्षण का केंद्र रहा। राम लीला मंडली के स्थानीय पात्रों ने सांकेतिक अभिनय मैदान में किया और फिर पुतला दहन का आयोजन हुआ।

देखने के लिए हजारों की भीड़ सरदार पटेल मैदान में उमड़ी थी। इस दौरान मंचीय कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र विधायक संगीता सिन्हा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य यशवंत जैन, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा,

पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश यादव, रामजी भाई पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व नगरपालिका के उपाध्यक्ष अनिल यादव, ग्राम पटेल ठाकुर नाथ योगी, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृष्णा दुबे, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, जोगेंद्र नाथ योगी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page