DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदिवासी नृत्य महोत्सव का न्यौता देने विधायक संगीता जाएगी अरुणाचल प्रदेश

बालोद/गुरुर। छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर पूरे देश के सभी राज्यों के प्रमुखों को न्यौता देने का सिलसिला चल रहा है। इस क्रम में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा को भी अरुणाचल प्रदेश प्रवास पर भेजा जा रहा है। उसके लिए प्रोटोकॉल जारी हुआ है। जिसके तहत वे 16 से 20 अक्टूबर तक अरुणाचल प्रदेश प्रवास पर रहेंगे।


16 अक्टूबर से वे सुबह गुरूर निवास से रायपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं। रायपुर से कोलकाता के लिए वायुयान से प्रस्थान करेंगी। फिर कोलकाता से गुवाहाटी के लिए प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम करेंगी 17 अक्टूबर को गुवाहाटी (असम) से ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) के लिए कार से प्रस्थान करेंगी। 18 अक्टूबर को ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में विभिन्न कार्यक्रमों में मंत्री से मुलाकात करेंगी फिर 19 अक्टूबर को ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में उप मुख्यमंत्री से मुलाकात एवं छ0ग0 राज्य में आयोजित होने वाले आदिवासी नृत्य महोत्सव में आगमन हेतु निमंत्रण पत्र सौपेंगी एवं रात्रि विश्राम लीलावरी में करेंगी।20 अक्टूबर को लीलावरी (अरुणाचल प्रदेश) से वायुयान से कोलकाता के लिए प्रस्थान व
कोलकाता से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। रायपुर से कार से गुरुर निवास के लिए प्रस्थान करेंगी।

कब है आयोजन

इस साल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 28 अक्टूबर से 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव तक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में प्रथम तीन दिन 28, 29 और 30 अक्टूबर को आदिवासी नर्तक दलों के कार्यक्रम, 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजन तथा 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के कार्यक्रम होंगे।

ये खबर भी पढ़े।

You cannot copy content of this page