DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद की उटपटांग घटना – जब जस गीत के आयोजन के पंडाल में जंगल से भटक कर आ पहुंचा ऊंट, लोगों के बीच मची भगदड़, देखिये वीडियो

वीडियो

बालोद/डौंडी। ग्राम मरकाटोला (सूरडोंगर पंचायत) में एक उटपटांग घटना घट गई। हुआ यूं कि गांव में रात को करीब 8 बजे जस गीत का आयोजन चल रहा था। इस बीच कहीं से एक ऊंट पंडाल के नीचे आ गया। पास में जंगल है। अनुमान था है कि वह जंगल से भटक कर आया है तो वही अपने दल से बिछड़ा हुआ ऊंट अचानक पंडाल के बीच पहुंचने से लोगों के बीच भगदड़ मच गई। तो लोग ऊंट को वहां से भगाने का प्रयास भी करने लगे। जैसे तैसे उसे जंगल की ओर वापस खदेड़ा गया। घटना मंगलवार की रात की है तो वही बुधवार को सुबह गांव में ऊंट का मालिक पता करने के लिए आया था कि उनका ऊंट किधर गया है। इससे अनुमान यही है कि ऊंट अपने दल से बिछड़ा हुआ था और जंगल में भटक रहा था। आगे क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पर इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जो ऊंट की उटपटांग घटना बन गई है।

You cannot copy content of this page