DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- भैसबोड़ में पति पत्नी ने लगाई एक ही साड़ी को फंदा बनाकर फांसी, जुलाई में 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

4 महीने पहले हुई थी शादी

धमतरी। बीरेझर चौकी (कुरूद) क्षेत्र के ग्राम भैसबोड़ में पति पत्नी ने घर के पटाव वाले कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस बड़ी घटना से धमतरी जिले के लोग स्तब्ध हैं तो वहीं पुलिस भी हैरान हैं कि आखिर पति पत्नी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया। सुसाइड नोट वगैरह भी नहीं मिला है। वहीं परिजन शोक मग्न होने के कारण पूछताछ नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि 4 महीने पहले जुलाई में ही मृतक पति अजय तारक 23 साल व लता तारक 22 साल की शादी हुई। फिलहाल इस घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा असल वजह क्या होगी। एक साथ साड़ी को फंदा बनाकर रात को फांसी लगाई गई है। जब देर तक बहू बेटे घर से नहीं निकले तो अन्य परिजन उन्हें आवाज देने के लिए कमरे में गए। तब दरवाजा धक्का देकर खोलने पर दोनों लटके हुए मिले। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है।

You cannot copy content of this page