DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इफको चेयरमेन बलविंदर सिंह नकई का निधन

बालोद। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के अध्यक्ष 87 वर्षीय बलविंदर सिंह नकई का सोमवार को निधन हो गया। नकई का जन्म पांच दिसंबर 1934 को हुआ था। वे पिछले तीन दशकों से भारतीय सहकारिता आंदोलन को मजबूती प्रदान करने में शामिल थे। उनके निधन पर केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित देश व राज्यों के सहकारीजनों ने शोक व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ कोआपरेटर सत्यनारायण शर्मा बैजनाथ चन्द्राकर, पंकज शर्मा, झुनमुन गुप्ता ने इसे सहकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

You cannot copy content of this page