DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तरौद में जस गान प्रतियोगिता 11 व 12 अक्टूबर को

बालोद ग्राम तरौद में नवरात्रि पर जस गान प्रतियोगिता का आयोजन 11 व 12 अक्टूबर को सांस्कृतिक कला मंच भाटापारा में किया गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹2101, द्वितीय ₹1701, तृतीय 1501, चतुर्थ ₹1001, पंचम ₹801 व षष्ठम पुरस्कार ₹601 दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य विशेष पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा होंगे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा करेंगे तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच संघ बालोद ब्लाक के अध्यक्ष अरुण साहू, तरौद के सरपंच शिवराम ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी, महामंत्री रोहित सागर, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव व विशेष अतिथि सरपंच सिवनी दानेश्वर सिन्हा, मुल्लेगुड़ा सरपंच जितेंद्र पटेल सरपंच रोहित ठाकुर, दरबारी नवागांव के सरपंच गिरीश निर्मलकर, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र रामटेके, उपसरपंच उदय रावटे होंगे।

You cannot copy content of this page