DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में 17 सेक्टर्स में रेडीटूईट प्रदाय हेतु महिला स्वसहायता समूहों से प्रस्ताव 25 अक्टूबर तक आमंत्रित


बालोद- जिले के अंतर्गत संचालित एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं के 17 सेक्टर में पोषण आहार व्यवस्था के तहत रेडीटूईट प्रदाय हेतु स्थानीय ईच्छुक महिला स्वसहायता समूहांे से 25 अक्टूबर 2021 शाम 05.30 बजे तक प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री हरिकीर्तन राठौर ने बताया कि जिले के अंतर्गत रिक्त सेक्टर खप्परवाड़ा, राहूद, चिखलाकसा, पुत्तरवाही, खल्लारी, कुसुमकसा, घोटिया, राणाखुज्जी, जेवरतला, सुरेगांव-2, जाटादाह, छिंदगंाव, सूरडोंगर, सोरर, बड़भूम, धनेली, दर्रा में रेडीटूईट (पूरक पोषण आहार) प्रदाय हेतु प्रत्येक पर्यवेक्षक सेक्टर में एक महिला स्वसहायता समूह का चयन किया जाना है। उन्होने बताया कि इस कार्य के लिए प्रत्येक पर्यवेक्षक सेक्टर हेतु उसी क्षेत्र अंतर्गत शामिल ग्राम के महिला स्वसहायता समूह का चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि समूह में 10 से 20 सदस्य होने चाहिए। समूह की अवधारणा के तहत् गठित समूह की क्रियाशीलता, आर्थिक सुदृढ़ता, अभिलेखों के संधारण एवं अनुभव के आधार पर चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत शर्तें, सेक्टर एवं उसमें शामिल ग्रामों की जानकारी, आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कक्ष क्रमांक-79, संयुक्त जिला कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विस्तृत शर्तें जिले की वेबसाईट बालोद डॉट जीओवी डॉट इन पर भी देख सकते है।

You cannot copy content of this page