DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा शहर मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान

बालोद।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा बरसते पानी में कचहरी प्रांगण में साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। तत्पश्चात घड़ी चौक स्थित महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री लीला शर्मा,भाजपा मंडल महामंत्री संतोष कौशिक,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा,शहर मंडल के उपाध्यक्ष गिरजेश गुप्ता,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के शहर अध्यक्ष प्रीतम यादव,अनुसूचित जाति मोर्चा के शहर अध्यक्ष रामदयाल बघेल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारी गणेश साव एवं बंशी साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के शहर महामंत्री सुरेश यादव,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री राजेंद्र कानेकर उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page