DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बीईओ राजेंद्र देवांगन व उनकी टीम के प्रयासों की विधायक ने की सराहना,वनांचल मोहला में पांच स्थानों पर संचालित किया जा रहा निशुल्क कोचिंग

प्रयास आवासीय विद्यालय की तैयारी के लिए जुटे है मोहला के सक्रिय अधिकारी व शिक्षक

मोहला। आगामी 10 अक्टूबर को होने वाले प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा 9वी की तैयारी के लिए बीईओ राजेंद्र कुमार देवांगन एवं बीआरसी खोमलाल वर्मा के कोशिशों के चलते मोहला के पांच स्थानों मोहला, गोटाटोला, सोमाटोला, भोजटोला, वासडी में बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। इसका उद्घाटन 2 अक्टूबर को विधायक इंद्रशाह मंडावी संजय जैन, गमिता लोनहारे जैसे सक्रिय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। ज्ञात हो कि इन पांच स्थानों पर लगभग 300 बच्चे निशुल्क कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं।

एपीसी सतीश ब्यौहरे ने बताया कि इसके लिए शिक्षकों की टीम ने शिखर पुस्तक भी प्रकाशित किया है। प्रयास चयन परीक्षा में मोहला पूरे प्रदेश में खास पहचान रखता है। बीईओ राजेंद्र देवांगन ने बताया कि उनकी टीम के सदस्य नूतन साहू, मलेश मालेकर, किशोर अलेन्द्र, आलोक मसीह, मार्टिन मसीह, राजकुमार यादव,धन्नू राम देवांगन जसवंत मंडावी, भुनेश्वर विश्वकर्मा, दिनेश सिंह, रमेश कोर्राम जैसे सक्रीय शिक्षकों ने पांच स्थानों पर निशुल्क कोचिंग संचालित करने का बीड़ा उठाया है। आदिवासी बहुल वनांचल क्षेत्र में बच्चों के लिए किए जा रहे इस प्रकार की कोशिशों के लिए विधायक इंद्रशाह मंडावी ने नए बीईओ राजेंद्र कुमार देवांगन एवं उनकी टीम की प्रशंसा की है तथा अन्य के लिए इस पहल को अनुकरणीय बताया है।

You cannot copy content of this page