DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भुवन सिन्हा बने छत्तीसगढ़ शिक्षक सँघ दुर्ग सँभाग के अध्यक्ष

बालोद/डौंडीलोहारा । छत्तीसगढ़ शिक्षक सँघ के प्राँताध्यक्ष एवं महामँत्री के अनुमोदन पर दुर्ग सँभाग इकाई का पुर्नगठन किया गया। बालोद जिले पूर्व माध्यमिक शाला पिंगाल में कार्यरत प्रधानाध्यापक भुवन सिन्हा को अध्यक्ष, राजनांदगांव जिले के पूर्व माध्यमिक शाला ब्राह्मण भेडी प्रधानाध्यापक रविन्द्रकुमार दुबे को सचिव और दुर्ग जिले के पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक रामेश्वर साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। शेष दो जिले कबीरधाम और बेमेतरा से वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।

ज्ञात हो कि राज्य शासन द्वारा शिक्षा सँभाग का गठन किया गया। कार्य की सरलता की दृष्टिकोण से शिक्षकों का अधिकांश काम दुर्ग मे ही होना है। पाँचों जिलाध्यक्ष/सचिव की अनुशंसा पर उपरोक्त सूची प्राँत के द्वारा जारी की गई।

पदाधिकारी/कार्यकारिणी की गठन पर हरनारायण सिंह राजपूत जिलाध्यक्ष दुर्ग, अश्वनी बेनर्जी जिलाध्यक्ष बेमेतरा, प्रभात गुप्ता जिलाध्यक्ष कबीरधाम, रविकाँत यदु जिलासचिव राजनांदगांव, वाय.के. दिल्लीवार जिलाध्यक्ष बालोद ने नवगठित सँभाग इकाई को बहुत बहुत शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्राँत के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किए है।

You cannot copy content of this page