DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यूपी में चुनाव तैयारी की बैठकों की समीक्षा कर रहे हैं विधायक कुंवर निषाद

बालोद।उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा एवं मछुवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बैठक में सम्मिलित होने संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही व उत्तर प्रदेश मछुवा कांग्रेस प्रभारी कुंवर सिंह निषाद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर पहुंचे। जहां संसदीय सचिव का आत्मीय स्वागत मछुआ काग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

संसदीय सचिव सुबह मथुरा के गोकुल धाम पहुंचे। जहां भगवान का पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना किए तत्पश्चात मछुआ कांग्रेस द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक होटल सिल्वर स्पून विश्वकर्मा चौक मुजफ्फरनगर में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर देवेंद्र कश्यप मछुआ कांग्रेसप्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश, देवकी नंद अध्यक्ष जिला बरेली, सुरेंद्र पाल कश्यप अध्यक्ष जिला शाहजहांपुर, नरेंद्र कश्यप अमित कश्यप , चुन्नीलाल कश्यप , निरंजन कश्यप , राजेंद्र धीवर उपाध्यक्ष, सुरेश पाल कश्यप प्रदेश महासचिव, अमित कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष, पंकज निषाद प्रदेश सचिव, लालमन कश्यप प्रदेश सचिव, डॉ प्रकाश चंद्र कश्यप प्रदेश सचिव, कृष्णा कश्यप जिला अध्यक्ष, आशु तिवारी प्रदेश महासचिव, प्रीति कश्यप , सरोज कश्यप , चंद्रशेखर , सचिन दुबे सहित मछुआ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page