DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

2 दिन तक था फरार, गांव आते ही दुष्कर्म के आरोपी को गुरुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद/गुरुर। गुरुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से खेत में रेप का मामला सामने आया था। घटना 2 दिन पहले की थी। जिसमें पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। लगातार दो दिन तक आरोपी फरार था। जैसे ही वह गांव आया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज होते ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी सदानन्द कुमार के निर्देशन व एएसपी डीआर पोर्ते के मार्गदर्शन में टीम गठन किया गया था। जिसका नेतृत्व थाना के निरीक्षक डी चंद्रवंशी व पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी शिशिर पांडे कर रहे थे। आरोपी राहुल नागवंशी 19 वर्ष को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया। इस गिरफ्तारी में आरक्षक जीतेंद्र सिन्हा, छोटू राम सोनकर, लोकेश सिन्हा की भी भूमिका रही। आरोपी द्वारा खेत में एक महिला का रास्ता रोककर मारपीट कर उसके साथ अनाचार किया गया था। जिसमें गुरुर थाने में धारा 323,376 का केस दर्ज किया गया था।

संबंधित खबर

बड़ी खबर – खेत में रेप-महिला से मारपीट और दुष्कर्म कर आरोपी फरार, गुरुर पुलिस कर रही तलाश

You cannot copy content of this page