DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कीचड़ भरी गली में हिन्द सेना ने की सफाई

बालोद। स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम करहीभदर के शास्त्री चौक में सफाई अभियान चलाया गया। हिन्द सेना और वार्ड वासी ने मिलकर कीचड़ युक्त गली रोड की सफाई की। इस गांव में हिंद सेना का विस्तार हुआ है और हिंद सेना के सदस्य लगातार समाज सेवा के कार्य में जुटे हुए हैं। साफ सफाई से लोगों को अब आने जाने में राहत मिली है। इस पहल की सराहना हो रही है।

You cannot copy content of this page