DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विद्यार्थी परिषद के पुनः जिला संयोजक बने सुमित कौशिक


बालोद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग रायगढ़ में 17,18 व 19 सितंबर को संपन्न हुआ। जिसमें उद्घाटन सत्र में विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण गुप्ता ,प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल व प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप मेहता उपस्थित रहे। वर्ग में विद्यार्थी परिषद छ.ग. प्रांत की आगामी कार्य योजना तथा रूपरेखा बनायी गई। तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय वर्ग में संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें अखिल भारतीय विधार्थी परिषद बालोद जिला के जिला संयोजक हेतु पुनः सुमित कौशिक को जिला संयोजक नियुक्त किया गया। बालोद जिला संयोजक के घोषणा होते ही जिले के अंतर्गत आने वाली सभी इकाई के अभाविप कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई तथा जिला संयोजक सुमित कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है तथा छात्रहित व समाजहित के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

You cannot copy content of this page