DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नौ दिन बर आये वो,,,, जोत जंवारा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, नम आंखों से श्रद्धालुओं ने की दुर्गा की विदाई, देखिये तस्वीरें

बालोद। बालोद शहर में सोमवार को दुर्गा विसर्जन का दौर चला। नम आंखों से माता को विदाई दी गई। वही युवाओं ने बैंड बाजे में थिरकते हुए दुर्गा प्रतिमाओं का भव्य शोभायात्रा निकाल कर शहर के विभिन्न चौक चौराहे से होते हुए धूमधाम से दुर्गा प्रतिमा का शहर के गंगा सागर तालाब में विसर्जित किया।

नगर में सोमवार को दोपहर 12 से विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की करीब 10 मूर्तियों का विसर्जन शोभायात्रा जसगीत व बैंडबाजे के साथ निकाला गया। दुर्गा की आखिरी विदाई देखने के लिए लोग भी सड़क पर आए। साथ ही पुलिस प्रशासन की टीम भी शोभायात्रा से विसर्जन स्थल गंगा सागर तालाब तक कड़ी सुरक्षा में लगे हुए थे।

Dailybalodnews.com के लिए फ़ोटो विकास साहू, बालोद ने ली।

You cannot copy content of this page