DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अजब- गजब- घर से लूना लेकर निकली लड़की गुंडरदेही बस स्टैंड में छोड़कर हुई गायब, पुलिस थाने में परिजनों ने की शिकायत तो दूसरे दिन रात को लौट आई घर

बालोद/गुंडरदेही। रनचिराई थाना क्षेत्र के एक गांव में अपहरण का एक रोचक मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की बीते दिनों घरवालों को एक रिश्तेदार के घर जा रही हूं कहकर टीवीएस लूना लेकर निकली थी। जो कि रिश्तेदार के घर नहीं पहुंची और ना ही अपने घर लौटी। रात तक भी घर ना आने पर दूसरे दिन परिजनों ने थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। क्योंकि वह नाबालिग थी इसलिए पुलिस ने अपहरण की धारा 363 का भी केस दर्ज कर दिया।

पुलिस अपने स्तर पर छानबीन कर ही रही थी कि पता चला बीती रात को लड़की खुद से घर वापस भी आ गई। इस छानबीन के दौरान ये बात सामने आई कि जब उसे तलाशते परिजन रिश्तेदार के घर पहुंचे तो लड़की की एक सहेली ने बताया कि उसने उन्हें फोन किया था और कह रही थी कि मैं घर छोड़ कर जा रही हूं। टीवीएस लूना गुंडरदेही बस स्टैंड में रखा हुआ है, उसे आकर ले जाना। पहले रिपोर्ट में परिजन ने थाने में इस बात का संदेह जताया है कि गांव का एक लड़का भी गायब है। आशंका है कि वह उसे भगा ले गया है। पुलिस तहकीकात कर ही रही थी कि लड़की रात में घर लौट आई। पुलिस आगे की विवेचना में जुटी हुई है। लड़की से पूछताछ होगी कि वह कहां थी, उसके साथ क्या हुआ था?

You cannot copy content of this page