बालोद। बुधवार काे गुरुर ब्लाक के ग्राम टेंगनाबरपारा निवासी पूनाराम साहू (65 वर्ष) अपने खेत में खाद छिड़काव करने गया था। जहां मोटर पंप के वायर टूट कर गिरने से करंट लगने से माैके पर ही उसकी माैत हाे गई। परिजनाें ने बताया कि पूनाराम सुबह खेत में खाद डालने के बाद मोटर पंप की तरफ से घर वापस आने के लिए निकल रहा था।
तभी उनका पैर पंप के टूटे बिजली वायर के संपर्क में आ गया। जिससे करंट लगने के कारण खेत में ही उनकी माैत हो गई। सरपंच पवरसिंह यादव ने बताया कि पूनाराम साहू सुबह 9 बजे खाद लेकर खेत गया था। जहां करंट लगने से मौत हो गई। खेत में लगा बिजली का बोर्ड मे लोहे के होने के कारण करंट लगा है।
किसान रहे सावधान
अक्सर खेतों में असुरक्षित ढंग से बिजली तार बिखरे रहते हैं या फिर मोटर पंप कनेक्शन भी असुरक्षित होता है। ऐसे में किसानों को सावधान रहने की बहुत जरूरत है। तो वही समय-समय पर बिजली कनेक्शन सुधार व जांच भी करवाते रहना चाहिए।













भाई 420- दो सगे भाई चला रहे थे दो चिटफंड कम्पनी, बालोद पुलिस ने चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार, अकेले बालोद
[…] […]