DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय बालोद दौरे पर पहुंचे, आगामी चुनाव पर अभी से फोकस

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिले के दौरे कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय बुधवार को राजनांदगांव जिला भाजपा की बैठक लेने के पश्चात दोपहर 3:00 बजे प्रदेश के 28 जिले की बैठक लेने बालोद जिले के प्रवास पर पहुंचे। जिला मुख्यालय बालोद के महादेव भवन में प्रदेश पदाधिकारियों ,पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी 2019 ,जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी ,मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी व सभी मोर्चा के जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में बैठक रखी गई। भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय मंडल प्रभारी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों से संगठन के विस्तार ,गठन एवं प्रवास की विस्तृत जानकारी लिए। साथ ही छुटे हुए पदों पर अविलंब नियुक्ति करने तथा मंडल प्रभारियों सहित वरिष्ठ नेताओं को पार्टी के शक्ति केंद्र तक प्रवास व बैठक कर संगठन के विचारों के प्रसार एवं कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिले में हुए कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। पवन साय ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि बालोद प्रदेश में पहला जिला है जहां निचले स्तर पर संगठन का विस्तार अधिक संख्या में हुआ है व जिला मंडल सहित मोर्चा प्रकोष्ठ का कार्य अच्छा है। भाजपा को आगे बढ़ाने में विश्व का नेतृत्व करने योग्य बनाने में अनेक नेताओं व महान विभूतियों का त्याग समर्पण है। पार्टी की साख निरंतर बढ़े व लोगों का विश्वास अधिक हो इस हेतु हम सतत पार्टी के लिए जन सेवा, राष्ट्र सेवा में समर्पित भाव से कार्य करें। जिला प्रभारी केदारनाथ गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो आने वाली पीढ़ी को सममार्ग दिखाकर समर्थ भारत के निर्माण का रास्ता प्रशस्त करती है। राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं को निर्माण व राष्ट्र को सुरक्षित व आत्मनिर्भरता की ओर ले जाकर आज विश्व पटल पर देश का नाम प्रथम पंक्ति तक ले जा चुकी है। पार्टी में मिले दायित्वों को पूर्ण निर्वहन कर हमें अपना कर्तव्य व उद्देश्य का पालन करना है। स्वागत भाषण में जिला भाजपा अध्यक्ष ने संगठन महामंत्री के समक्ष बालोद जिला भाजपा संगठन की भौगोलिक , राजनीतिक व संगठन की विस्तृत जानकारी दी एवं जिला अध्यक्ष बनने के बाद संगठन महामंत्री का प्रथम बालोद प्रवास पर आत्मीय अभिनंदन व स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री किशोरी साहू एवं आभार प्रदर्शन जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश यादु ने किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी केदारनाथ गुप्ता, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व विधायक प्रीतम साहू ,वीरेंद्र साहू ,राजेंद्र राय विधानसभा प्रत्याशी 2019 पवन साहू, दीपक साहू ,जिला महामंत्री किशोरी साहू, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री शाहिद खान, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शीतल नायक, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष देवेंद्र महाला ,प्रदेश मांझी प्रकोष्ठ सहसंयोजक शिवकुमार धर्म गुडे, जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु, त्रिलोकी साहू, ठाकुर राम चंद्राकर , राकेश छोटू यादव , सुशीला साहू, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, जिला मंत्री शरद ठाकुर ,जयेश ठाकुर, संजय दुबे, अनीता कमेटी, नरेश साहू ,राधिका भारद्वाज, मोर्चा के जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आदित्य सिह पिपरे, महिला मोर्चा दीपा साहू ,किसान मोर्चा तोमन साहू ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जितेंद्र साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा विक्रम ध्रुव, अल्पसंख्यक मोर्चा कासिम कुरेशी सहित जिला कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव राजीव शर्मा वीरेंद्र साहू चित्रसेन साहू बैठक में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page