DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कथित ऑडियो वायरल होने के बाद मामले में नया मोड़- गुंडरदेही के भाजपा नेता प्रमोद जैन ने महामंत्री पद से दिया इस्तीफा, कहा ऑडियो में की गई है छेड़खानी,इधर पढ़िए साहू समाज ने आज बैठक में क्या कदम उठाया?

बालोद। गुंडरदेही के रहने वाले भाजपा नेता प्रमोद जैन ने भाजपा महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। विगत दिनों एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें आरोप है कि महामंत्री प्रमोद जैन द्वारा ही साहू समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है। हालांकि प्रमोद जैन उक्त ऑडियो को तोड़ मरोड़ कर वायरल किए जाने की बात कर रहे हैं।तो वहीं यह भी कह रहे हैं कि उक्त ऑडियो बहुत पुरानी है जिसमें छेड़खानी कर इसे अब वायरल किया जा रहा है।मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। तो इधर उक्त कथित ऑडियो से साहू समाज में काफी आक्रोश है। रविवार को हुए बालोद में सामाजिक बैठक में भी यह मुद्दा गरमाया रहा और समाज द्वारा भी इस मामले में एकजुटता दिखाते हुए आगे कार्यवाही की मांग उठने लगी है। इसके पहले भी इस मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। तो वहीं अब प्रमोद जैन द्वारा महामंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद मामले में नया मोड़ आने की संभावना है।हालांकि प्रमोद जैन द्वारा इस्तीफे का कारण अपना व्यक्तिगत बताया जा रहा। जो आरोप लगे हैं उसे वे खारिज कर रहे हैं। तो वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी पवार द्वारा भी यही कहा जा रहा है कि प्रमोद जैन ने व्यक्तिगत कारणों से महामंत्री पद से इस्तीफा दिया है।भाजपा की प्राथमिक सदस्यता बरकरार है। उनका इस्तीफा स्वीकृत कर लिया गया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी राकेश यादव ने भी कहा कि महामंत्री प्रमोद ने अपने निजी कारणों से जिला महामंत्री पद से त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को प्रेषित किया है। जिसे पार्टी ने स्वीकृत किया है।

साहू समाज ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

इधर साहू समाज के जिलाध्यक्ष किशोरी लाल साहू ने कहा कि आज रविवार को भी सामाजिक बैठक में भी इस पर चर्चा हुई तो वही ऑडियो से ही हमें यह पता चला है कि प्रमोद जैन द्वारा समाज के लोगों को गाली दी गई है। इस पर हमने बैठक में एक निंदा प्रस्ताव भी पारित किया है। यह निर्णय लिया गया है कि प्रमोद जैन और राजू अग्रवाल को समाज के किसी भी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

 

 

You cannot copy content of this page