DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शीतला मन्दिर समिति का नवाचार- शिक्षक का हुआ सम्मान, कोरोना गाइडलाइन से नवरात्रि मनाने निर्णय भी

बालोद। सिर्राभांठा के शीतला समिति के द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षक का सम्मान किया गया। रविवार को सुबह 8 बजे शीतला समिति की आवश्यक बैठक मंदिर परिसर में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक दिवस में उपस्थित कर्मचारी प्रकोष्ठ के सदस्य ईश्वर बघेल का शीतला समिति के द्वारा सम्मान कर किया गया। नवरात्रि पर्व के संबंध में सर्वसम्मति से पारित किया गया व मंदिर परिसर में रंग पेंट व पुताई ज्योति प्रज्वलन का कार्य शासन के आदेश का पालन करते हुए किया जाएगा। सेनीटाइजर एवं मास्क की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर शीतला समिति के सचिव रूप चंद जैन के द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। अध्यक्ष खेमराज सिन्हा के आदेशानुसार नवरात्रि के कार्यों का रूपरेखा बनाया गया। इस अवसर पर आमंत्रित सदस्य ग्राम पंचायत सरपंच दानी राम सिन्हा शीतला समिति के अध्यक्ष खेमराज सिन्हा ग्रामीण समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा पंच बलराम सिन्हा तेजेश्वर प्रसाद साहू बैगा पुनीतराम ठाकुर समिति उपाध्यक्ष लालेश्वर ठाकुर कोषाध्यक्ष बलराम साहू सचिव सालिकठाकुर लाला राम साहू नंदराम साहू, बरातू राम साहू, देवल साहू ग्रामीण सचिव नोहर सिंह ठाकुर, बहुर सिंह साहू, भगवान सिंह अंगारे, टीका राम साहू, जीवन लाल साहू, गोवर्धन साहू, हंस राम निषाद के मार्गदर्शन में कार्य संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page