DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक दिवस पर DAILYBALODNEWS की प्रस्तुति- अभिनंदन पुष्प- “वनांचल के लाडली की लड़ाई, शादी बाद में पहले पढ़ाई” इस अभियान के साथ शिक्षा व जागरूकता का संचार कर रहे शिक्षक तामेश्वर कौशल

बालोद -तामेश्वर कौशल, उच्च वर्ग शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बी जामगांव विकासखंड बालोद निवास झलमला एक शिक्षक के साथ समाजसेवी की भी भूमिका निभा रहें हैं. बेहतर शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति भी अग्रणी रहते हैं। साथ ही बेटियों की शिक्षा को लेकर भी वे एक अनूठा प्रयास कर रहे हैं। बेटियों की शादी की उम्र भी बेटों की तरह न्यूनतम 21 साल हो, इसके लिए वे खास तौर से वनांचल में प्रयास कर रहें हैं और उन्होंने “वनांचल के लाडली की लड़ाई, शादी बाद में ,पहले पढ़ाई” इस नाम से एक नया अभियान शुरू किया है। जिसके तहत वनांचल की बेटियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पत्र लिखकर शादी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष करने की मांग कर रही है। उनके इस अनूठे प्रयास की बेटियों में भी सराहना हो रही है। वनांचल जहां शिक्षा व जागरूकता का अभाव देखा जाता है ऐसे जगहों पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को एक सकारात्मक तरीके से प्रचारित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनका मानना है कि वनांचल में आज भी लड़कियां कम उम्र में ब्याही जाती हैं। कई बार जल्दी शादी होने की वजह से बेटियों की आकांक्षाएं दबी रह जाती है और वे कुछ नहीं कर पाती और उनकी शादी हो जाती है। कई प्रतिभाशाली बच्चे होते हैं जो आगे पढ़ नहीं पाते। ऐसे में वनांचल में बेटियों और पालकों को भी जागरूक करने का प्रयास कर रहें हैं और उनके जरिए पीएम के नाम पत्र लिखवाकर कर उनकी पीड़ा व उनके सपनों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। यह अपनी तरह का एक अनूठा प्रयास है। कोरोना काल में भी उन्होंने मोहल्ला क्लास के जरिए बच्चों की नियमित पढ़ाई करवाते रहे तो वहीं उनके कार्यशैली व व्यवहार शैली के बच्चे कायल हैं। सांस्कृतिक क्षेत्र में भी उनकी अच्छी पकड़ है।

DAILYBALODNEWS द्वारा प्रदत्त अभिनंदन पुष्प

You cannot copy content of this page