DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक दिवस पर DAILYBALODNEWS की प्रस्तुति- अभिनंदन पुष्प- खेल-खेल में शिक्षा, ऊंगली का कमाल, कठपुतली कला में युगल कर रहे काम बेमिसाल   

बालोद – युगल देवांगन,सहायक शिक्षक (एलबी) शासकीय प्राथमिक विद्यालय बघमरा, ब्लॉक- गुंडरदेही, जिला बालोद जिन्हें शिक्षा के क्षेत्र में कठपुतली का कलाकार कहना उचित होगा जो कठपुतली कला से जाने जाते हैं. उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए जा रहे हैं। जिसकी सराहना जिला सहित राज्य स्तर पर होती रही है। उनक कठपुतली कला पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चित है। जिसकी ट्रेनिंग उन्होंने सीसीआरटी हैदराबाद से ली है और कठपुतली कला के जरिए शिक्षा को रोचक और मनोरंजक बना रहे हैं और इसी के चलते उक्त कला के कारण नोडल अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। जिसे उन्हें जिले भर के स्कूलों में पहुंचाने के लिए प्रयास करना है। खिलौनों के उपयोग पर जिला नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करने का अवसर शिक्षा विभाग ने उन्हें दिया है। विभिन्न नवाचार और खेल-खेल में शिक्षा उनकी प्रमुख विशेषता है

ये प्रयास भी बेहतर

बच्चों की दर्ज संख्या बढ़ाने के लिए 24 बिंदुओं पर पंपलेट बनाकर प्रचार-प्रसार कर अधिकतम दर्ज संख्या प्राप्त करने में भी उन्होंने सफलता हासिल की है। वही प्रिंट रीच सभी कक्षा में, सामुदायिक सहभागिता से शाला विकास, पालक एवं माता उन्मुखीकरण, वार्षिक दिवसों के आयोजन से बच्चों को संदेश, खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी अग्रणी रहे हैं। शिक्षा विभाग के चर्चा पत्र में जुलाई 2021 में उनके कार्यों को स्थान मिला। तो जिला स्तरीय शून्य निवेश नवाचार में शामिल हुए। कबाड़ से जुगाड़ विकासखंड स्तर पर सहभागिता रही तो वही हमारे नायक के रूप में पढ़ाई तुंहर दुआर पोर्टल में भी उनका चयन हो चुका है।

DAILYBALODNEWS द्वारा प्रदत्त अभिनंदन पुष्प

You cannot copy content of this page