DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक दिवस पर DAILYBALODNEWS की प्रस्तुति- अभिनंदन पुष्प- शिक्षा जगत में पुष्प सा सुगंध बिखेर रही पुष्पा, अंगना म शिक्षा कार्यक्रम की डोर भी इनके हांथ   

बालोद – श्रीमती पुष्पा चौधरी, शिक्षक (एलबी) शासकीय पूर्व  माध्यमिक विद्यालय अर्जुन्दा, गुंडरदेही, जिला बालोद,,, जैसा नाम वैसा काम, पुष्प की तरह अपने प्रतिभा का सुगंध फैला रही पुष्पा को विभाग ने हाल ही नोडल अधिकारी बनाया है अब वह अंगना म शिक्षा की बागडोर संभालेंगी. उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए जा रहे हैं। जिसकी सराहना जिला सहित राज्य स्तर पर होती रही है। वर्तमान में अंगना म शिक्षा को लेकर बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिसके तहत उन्हें प्राथमिक स्तर के छोटे कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के माताओं को उन्मुखीकरण गतिविधियों को करवाने के लिए जिलेभर की जिम्मेदारी दी गई है। कोरोना काल में भी उनके शिक्षा और समाज सेवा के प्रयास अनूठे रहे हैं। उनके घर में छत की क्लास यानी छत पर ही स्कूल संचालित होता था। जो कि पूरे छत्तीसगढ़ में एक मॉडल के रूप में जाना गया। साथ ही स्वयं से ही घर पर मास्क सिलकर हजारों जरूरतमंद को वितरित किया। मिट्टी के खिलौनों के जरिए भी वे शिक्षा में नवाचार करते रहते हैं। जिसके चलते वे बच्चों के बीच चहेती शिक्षिका के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। कई बच्चे उनको अपने जीवन का एक बेहतरीन प्रेरणा स्रोत मानते हैं।

जिले में महिला प्रकोष्ठ की भी कमान

हाल ही में उनको छत्तीसगढ़ प्रदेश उद्घोषक संघ द्वारा महिला प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष, बालोद के पद पर नियुक्त किया गया है। उक्त संघ, कला, संस्कृति एवं समाज सेवा हेतु समर्पित है। इसके अलावा विभिन्न संगठनों व विभाग के द्वारा भी उनको सम्मान प्राप्त हो चुका है। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित पढ़ाई तुंहर दुआर पोर्टल में उनका चयन हमारे नायक के रूप में हो चुका है। मिट्टी के खिलौनों और विभिन्न प्रकार की अनुपयोगी सामग्री की मदद से शिक्षण को मजेदार और मनोरंजक बनाती हैं। बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ योगा में भी उनकी विशेष रूचि है। कोरोना काल के दौरान डिजिटल तरीके से बच्चों को पढ़ाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई और ऑनलाइन कक्षा चलती रही। कोविड-19 महामारी के दौरान कई गांव में मास्क बांटकर सामाजिक भेदभाव से बचने, स्वच्छता और हाथ धोने के बारे में भी पाठ पढ़ाया।

यह सम्मान मिल चुके

तो वहीं उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान, लोक असर सम्मान, एक भारत श्रेष्ठ भारत सम्मान, नवाचारी शिक्षा सम्मान, सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान से नवाजे जा चुके हैं।  

DAILYBALODNEWS द्वारा प्रदत्त अभिनंदन पुष्प

You cannot copy content of this page