DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक दिवस पर DAILYBALODNEWS की प्रस्तुति- अभिनंदन पुष्प- शिक्षा में नवाचार व समुदाय की सहभागिता से बदल दी इन्होने सरकारी स्कूल की तस्वीर,मिल रहा संभाग स्तरीय उत्कृष्ट प्रधानपाठक का पुरस्कार  

बालोद – नंदकिशोर यादव प्रधानाध्यापक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवारीकला, बालोद ,,,,जिनका नाम नहीं बल्कि काम बोलता है उन्हें आज शिक्षक दिवस पर शासन द्वारा संभाग स्तरीय उत्कृष्ट प्रधान पाठक के तौर पर सम्मानित किया जाएगा. हमने भी उन्हें अभिनंदन पुष्प देकर सम्मानित किया है उनके द्वारा शिक्षा, समुदाय व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। इस वजह से उनको इस बार शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ठ प्रधान पाठक के तौर पर संभाग स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।  2007 से ग्राम नेवारीकला के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में सहायक शिक्षक, उच्चवर्ग शिक्षक थे,अब प्रधानाध्यापक के रूप में उसी स्कूल में कार्यरत हैं। श्री यादव की शाला संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सामुदायिक सहभागिता से शाला का कायाकल्प उन्होंने किया।

एक लाख रुपये से अधिक का कार्य शाला में सामुदायिक सहभागिता से करवाया, इसके अलावा शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के तहत निर्वाचन एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शासकीय कार्यक्रमों में जिला स्तरीय उद्घोषक भी रहते हैं। इस वजह से वे जनगणना में राष्ट्रपति पुरस्कार, मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार, उत्कृष्ट प्रधानपाठक के रूप में नवाजे जा चुके हैं। सामाजिक दायित्व में भी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। ठेठवार समाज बालोदराज महासचिव 15 वर्षों तक रहे और अब अध्यक्ष बालोदराज के रूप में समाजिक उत्थान और रचनात्मक कार्यरत में महती योगदान दे रहें हैं।

DAILYBALODNEWS द्वारा प्रदत्त अभिनंदन पुष्प

You cannot copy content of this page