चीचा के रिटायर्ड बीएसपी कर्मी नकुल राम सिन्हा नहीं रहे, पढ़िए कैसे हुआ उनका निधन



बालोद। अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चीचा के रहने वाले 83 वर्षीय नकुल राम सिन्हा का रविवार को निधन हो गया। वे बीएसपी भिलाई शिक्षा विभाग में अधिकारी पद से रिटायर हुए थे। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत थे।उन्हें ब्रेन ट्यूमर था, जिनका इलाज लंबे समय से चल रहा था। उम्रदराज होने के चलते उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही और अंततः उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस निधन से सिन्हा परिवार सहित पूरे गांव व उनके शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।

राजेश कुमार सिन्हा निवासी सिर्राभांठा ने कहा कि जिंदगी के उतार-चढ़ाव व बचपन से लेकर अब तक उनके छत्रछाया में मैं पला बढ़ा। वे मेरे आदर्श थे ।उनका इस दुनिया से जाना मेरे लिए एक बहुत बड़ा दुख का क्षण है। उनकी यादें हमेशा साथ रहेगी। उनके आदर्शों को हम आगे भी आत्मसात कर खुद के साथ दूसरों को भी अच्छे कार्य के लिए प्रेरित करेंगे।

You cannot copy content of this page