Sat. Sep 21st, 2024

BIG.BREAKING- कार एक्सीडेंट में झलमला के युवक गिल्डन पटेल की कांकेर में मौत, गांव में मातम, मृतक यूथ कांग्रेस का ब्लॉक संयोजक भी था

घटना स्थल

बालोद/कांकेर। बालोद से लगे हुए ग्राम झलमला के रहने वाले गिल्डन पटेल की एक कार एक्सीडेंट में रविवार को मौत हो गई। हादसा कांकेर के पास हुआ है। बताया जाता है कि गिल्डन झलमला के रहने वाले महेश्वरी परिवार की लड़की को जगदलपुर से लाने के लिए उनकी कार लेकर अकेला जा रहा था। जाते समय ही कांकेर पहुंचने के पहले यह हादसा हुआ। सड़क से लगभग 30 से 40 फीट नीचे गहराई में कार उतर गई। जिससे उसे गंभीर चोट आई। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही गिल्डन की मौत हो गई।

इस घटना की खबर मिलने के बाद गांव में मातम है। बता दे कि गंगा मैया धार्मिक स्थल झलमला में नवरात्र व दशहरा के दौरान पहली बार इस तरह की दुखद घटना हुई है। बताया जाता है कि महेश्वरी परिवार में कुछ दिनों बाद शादी होने वाली है। संतोष महेश्वरी की लड़की को ही जगदलपुर से लाने के लिए गिल्डन अकेला कार से जा रहा था और यह दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के रहने वाले आदित्य दुबे ने बताया कि मृतक गिल्डन यूथ कांग्रेस का ब्लॉक संयोजक भी था। इस घटना पर युवा कांग्रेस व कांग्रेस के अन्य साथियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। घटना सुबह 9 से 10 बजे के बीच बताई जा रही है। गांव में खबर 11 से 12 बजे के बीच आई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शाम 4 से 5 बजे के बीच शव गांव लाया जाएगा। मृतक झलमला में पान ठेला का संचालक भी था।

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page