बालोद। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जन्माष्टमी की धूम रही। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक आयोजन को लेकर प्रतिबंध लगाया गया था। जिससे बड़े आयोजन तो नहीं हुए लेकिन गांव गलियों और चौक चौराहों में छिटपुट आयोजन होते रहे। इस क्रम में गुरुर में बाजार चौक के पास भागवत महिला समूह के तत्वाधान में आयोजित जन्माष्टमी पर्व में विधायक संगीता सिन्हा भी बच्चों के साथ जन्माष्टमी मनाने के लिए पहुंची।

उन्होंने अपना बचपन याद करते हुए बच्चों व महिलाओं के बीच जन्माष्टमी मनाई। वहीं कई जगह रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। सांकरा ज सहित अन्य गांव में बारिश के बाद भी लोग प्रतियोगिता देखने के लिए जुटे रहे। झांकी प्रसंग के साथ विभिन्न मंडलियों ने मोहक प्रस्तुति दी।

वहीं नगरपालिका बालोद के वार्ड नंबर 19 बुढ़ापारा क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी दही लूट हुआ। इस दौरान वार्ड की सभी बच्चे कृष्ण और राधा की वेशभूषा में नजर आए तो वहीं जगह-जगह लगाई गई दहीहंडी को बच्चों द्वारा फोड़ा गया तो बच्चो द्वारा लूट का भी कार्यक्रम रखा गया।इस दौरान आचार्य पंडित गोरे लाल शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई तो महिलाओं और बच्चों द्वारा गरबा और नृत्य भी किया गया।

राधा कृष्ण के रूप में सजे बच्चे आरना भूतड़ा, नव्याश्री सोनी,तनुश्री सोनी,अभ्युदय पांडेय, आव्या शर्मा अन्य बच्चे भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम में राहुल भूतड़ा, अजय यादव ,विकास शर्मा , राजेश सोनी,कृष्ना सोनी ,जीत सिंग,रोशन ठाकुर,अशोक चंद्राकर,सूर्याप्रीतम ,राहुल,
विश्वराज,मौजूद,शिव कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी पुरूष,महिलाये बच्चे शामिल रहे।
बालोद में कल निकलेगी शोभा यात्रा

जय मोखला मांझी मंदिर समिति मरारपारा बालोद द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर दही हांडी का आयोजन बालोद शहर में 31 अगस्त को दोपहर 3 बजे से किया जा रहा है इस दौरान पूरे बालोद नगर में श्री कृष्ण जी की शोभायात्रा निकाली जायगी. समिति द्वारा बालोद नगरवासियों से अपील की गई है कि कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुऐ दही हांडी को कम से कम ऊंचाई पर बांधे।
