DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसानों के राजस्व प्रकरण गांव में ही निपटाने कैंप कोर्ट का हुआ आयोजन

डौंडीलोहारा। तहसील डौंडीलोहारा अंतर्गत कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी डौंडीलोहारा के मार्गदर्शन में ग्राम अछोली में कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम बी1 पढ़कर सुनाया गया। इस कोर्ट में ग्रामीणों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया एवं उनके ग्राम में हुए राजस्व प्रकरण के निराकरण से अत्याधिक प्रसन्नता व्यक्त की गई। कैंप कोर्ट में फौती नामांतरण के 21 एवं पंजीकृत विक्रय पत्र के आधार पर 10 विवादित बटवारा के 2 एवं बंदोबस्त त्रुटि के 1 प्रकरण निराकृत किए गए । साथ ही जीर्ण शीर्ण किसान 10 एवं आय निवास जाति के 43 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

You cannot copy content of this page