DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अपहरण के आरोपी को मरकाटोला में किराए के मकान से पुलिस ने पकड़ा, जांच में रेप की भी पुष्टि

बालोद। गुरुर ब्लाक के ग्राम मरकाटोला में एक किराए के मकान में छुपे हुए आरोपी युवक को गुंडरदेही पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिस पर अपहरण के साथ-साथ जांच के बाद रेप का भी मामला दर्ज किया गया। मेडिकल रिपोर्ट व अन्य जांच के बाद आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा गया।
आरोपी के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया। मामले का विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 16जून से वार्ड क० 10 गुण्डरदेही के रहने वाले प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी डोमेंद्र कुमार सोनकर ने इनकी पुत्री को नाबालिग जानते हुए भी माता पिता की अभिरक्षा से बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी पता तलाश दौरान सूचना मिला कि ग्राम मरकाटोला थाना गुरुर जिला बालोद में राठी के मकान को किराये में लेकर रह रहे है। सूचना पर हमराह स्टाफ प्रार्थी परिजन के साथ जाकर सूचना की तस्दीक किया। तस्दीक दौरान डोमेन्द्र कुमार सोनकर पिता नंदकुमार सोनकर उम्र 26 वर्ष के कब्जे से पीड़िता को बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार कर बरामद किया गया।

महिला सेल प्रभारी निरी0 पदमा जगत से कथन कराया गया। पीड़िता का मुलाहिजा जिला अस्पताल बालोद कराया गया। डॉक्टर द्वारा स्लाइड प्रिर्जव कर शारीरिक संबंध बनाया जाना लेख किया गया। डॉक्टर ने भी आरोपी को शारीरिक संबंध बनाने योग्य होना लेख किया गया है। आरोपी सदर का धारा 366376(2)(ढ) भादवि 4.5(ठ).6 पॉक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में उक्त धारा जोड़ी गई। प्रकरण सदर में अभी तक विवेचना से आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पूर्ण सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी आर पोर्ते के आदेशानुसार उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपी को पकड़ने एवं अपहृता को बरामद करने में निरीक्षक भानुप्रताप साव, सहायक उपनिरीक्षक पुनउ राम साहू, महिला प्रधान आरक्षक सीता गोस्वामी आरक्षक राहूल मनहरे आकाश सोनी महिला आरक्षक अर्णिका ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page